Sunday, April 10, 2011
Thursday, January 27, 2011
नीला पेय जल
![]() |
| प्यास लगे तो आप ले सकते हैं मात्र २५ रुपये में ५०० मिली. पेयजल (बांये) |

२७ जनवरी, २०११ को मिला ऐसा पेय जल
आज मिला दिल्ली जल बोर्ड का नीला पेय जल
गणतन्त्र दिवस के अगले दिन यानी आज दिनांक २७ जनवरी, २०११ को सुबह जब दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाला पीने का पानी भरने के लिए मोटर चलायी तो आश्चर्यजनक रूप से नीले रंग का पेय जल आया। उल्लेखनीय है कि जमीनी मंजिल पर भी बिना मोटर बिल्कुल पानी नहीं आता। दूसरी ओर बिजली बचाने की सलाह दी जाती है। चूंकि नल में पानी आने का कोई घोषित समय नहीं है सो २४ घण्टों में अनेक बार मोटर चलाकर देखनी पड़ती है, ज़ाहिर है इसमें भी खूब बिजली बरबाद होती है।
दिल्ली जल बोर्ड ने समय-समय पर कत्थई, मटमैला, काला, पीला यानी रंग-बिरंगा पानी और आज नीला पेयजल उपलब्ध कराया है जो कल्पना से परे है। सरकार कहती है कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पेय जल का ही उपयोग करें। क्या ऐसा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभप्रद है? दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष सहित कोई अधिकारी और कर्मचारी ऐसे रंग-बिरंगे पानी को पीकर दिखा सकता है क्या?
दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही के चलते तमाम लोग मिनरल वाटर के नाम पर मिलने वाले महंगे पानी का उपयोग करने को मज़बूर हैं। यह हाल तब है जब पहले की तुलना में पानी का बिल कई गुणा ज्यादा आता है।
हमारी सकार का एक और कमाल है- पानी के मीटर उपभोक्ता खुद खरीदकर लगाए, इसके लिए नोटिस भेजे गये थे। दूसरी ओर बिजली के मीटर चहेती कम्पनियों के द्वारा ही लगाए गये। यह सर्व विदित है कि ये मीटर तेज दौड़ते हैं। शिकायत कीजिए, और तेज दौड़ने वाला मीटर आपके घर लग जाएगा। (ऐसा एक बिजलीकर्मी ने ही बताया) आप कुछ नहीं कर सकते।
हमारे जन प्रतिनिधि अपने में मस्त हैं, चुनाव का मौसम आएगा तब होंगे हाज़िर!
स्थान: चाणक्य प्लेस, नयी दिल्ली

लेबल:
blue water,
consumer,
delhi jal board,
drinking water,
india,
india delhi,
water bill,
water meter,
water supply
Saturday, January 22, 2011
गैस चोरी
© T.C. Chander शिकायत बोल
http://www.youtube.com/watch?v=2lbsjMrl-ds
Saturday, December 18, 2010
पेय जल की बरबादी
Subscribe to:
Posts (Atom)
योग
चाणक्य प्लेस में पढ़िए
-
साई बोल मूरख हाल ही में हमारे क्षेत्र में एक जुलूस निकला- अंग्रेजी बैण्ड बाजों के साथ। आगे एक वाहन में गणेशजी की प्रतिमा, उसके पीछे स...
-
राष्ट्रपति से मिले राजधानी के कार्टूनिस्ट राजधानी के कार्टूनिस्टों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल कार्टून अकादमी के कार्यक्रम समन्वयक के नेत्र...
-
जरूरी नहीं गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा खरीदना कोई गैस एजैन्सी उपभोक्ता को नये कनेक्शन के साथ अपने यहां से गैस चूल्हा खरीदने को विवश नही...
-
पाइप को माला भारत के माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चाणक्य प्लेस निवासी कार्टूनिस्ट चन्दर ने उनका एक कैरीकेचर भैंट किया। ०१...
-
ब्रज कला केन्द्र द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कहवर वन की मोर कुटी में मोर बन आयो रसिया... का आनन्द लीजिए चाणक्य...
-
साई भक्तों से कुछ सवाल 1 . क्या साई ने भगवान श्री राम की तरह राक्षसों का नाश किया ? 2. क्या साई ने भगवान श्री कृष्ण की तरह इस संसार को ग...
-
सूचना का अधिकार (Right to Information Act) सूचना का अधिकार (Right to Information Act) : सरकारी पैसा, कामकाज और सूचना पाना जो पहले कभी ना-म...
-
चाणक्य प्लेस जन्माष्टमी दृश्यावली और अन्य सामग्री के लिए यहां क्लिक करके देखें- भजन कीर्तन







